छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG RTE Admission: छत्तीसगढ़ में RTE Admission के लिए शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू होगा एडमिशन

CG RTE Admission छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, हर बार की तरह इस बार भी निजी स्कूलों में RTE के तहत प्रवेश प्रक्रिया कराई जाएगा. जिसके लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है. बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावक 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के बाद सभी की जांच होगी और राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी के जरिए बच्चों का सिलेक्शन किया जाएगा.

 

लोक शिक्षण संचालनालय किया शेड्यूल

बता दें कि लोक शिक्षण संचालनालय ने आज यानी कि मंगलवार को सभी कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को एडमिशन शेड्यूल को लेकर पत्र लिखा है. बता दें पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी.

 

RTE पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल अपडेट और नए स्कूल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 से 25 नवंबर 2026 तक किया जा सकेगा. इसके बाद 2 से 28 नवंबर तक नोडल प्राचार्य और DEO स्तर पर स्कूल प्रोफाइलऔर सीटों की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा .

 

read more Ghoom Ghoom Song: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के हाई-वोल्टेज गाने ‘घूम घूम’ की धूम रिलीज, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

 

 

अगले सत्र से बदलेगा शिक्षा सत्र

CG RTE Admissionबताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि छत्तीसगढ़ में भी अन्य शिक्षा बोर्ड और और मंडलों की तरह शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलेगा. RTE के तहत चयन के लिए 11 और 12 जनवरी 2027 को राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी निकाली जाएगी. वहीं मंडलों की तरह शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलेगा.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button