छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: महतारी वंदन योजना में नए लाभार्थियों की एंट्री, पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार योजना का पोर्टल एक बार फिर खोलने की तैयारी कर रही है। इसके जरिए पात्र महिलाओं को योजना से दोबारा जोड़ने के साथ ही कुछ नए वर्गों को भी इसका लाभ देने की तैयारी है।

 

read more Cg Current News : महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि सरकार दिव्यांग महिलाओं, कुछ अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर महिलाओं को महतारी वंदन योजना के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए संबंधित वर्गों की पात्रता और उम्र की सीमा तय की जाएगी।

 

 

मंत्री ने कहा कि जब महतारी वंदन योजना का पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, तब नए पात्र वर्गों को भी इसमें शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही ऐसी विवाहित महिलाएं, जो किसी कारणवश योजना से जुड़ नहीं पाई हैं, उन्हें भी दोबारा अवसर देने की तैयारी है।

 

हर महीने मिल रही ₹1000 की सहायता

लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दे रही है। मंजूरी मिलने के बाद नए वर्गों की पात्र महिलाओं को भी DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हर महीने ₹1,000 की सहायता दिए जाने की बात कही गई है।

 

मंत्री के मुताबिक, शुरुआत में करीब 70 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा था। वर्तमान में लाभार्थियों की संख्या में कुछ कमी आई है। इसके पीछे कुछ महिलाओं की ई-केवाईसी पूरी नहीं होना और कुछ लाभार्थियों की मृत्यु होना प्रमुख कारण बताया गया है।

 

ट्रांसजेंडर और दिव्यांग महिलाओं के लिए उम्र की सीमा

सरकार ने अधिकारियों को ट्रांसजेंडर महिलाओं और दिव्यांग महिलाओं से संबंधित आंकड़े तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन वर्गों को योजना में शामिल करने के लिए उम्र की एक निश्चित सीमा तय की जाएगी। इसी आधार पर पात्रता निर्धारित कर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

 

Chhattisgarh current newsमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि पात्र महिलाओं को योजना के लाभ से जोड़ा जाए। पोर्टल खुलने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार नए वर्गों को भी योजना में शामिल किया जाएगा। फिलहाल सरकार की ओर से पोर्टल दोबारा खोलने की प्रक्रिया और नए वर्गों के लिए अंतिम पात्रता शर्तों को लेकर औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button