रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

तीन दिन में सड़क मरम्मत व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम

Raigarh News :  रायगढ़ 31 अगस्त। ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति और लगातार बढ़ते दुर्घटना के खतरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सड़क मरम्मत और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

Read More : IPO NEWS: इस हफ्ते लॉन्च होगी 7 मेगा IPO, बाजार से ₹1,400 करोड़ जुटाने की होड़

इस दौरान शाखा यादव ने कहा कि ढिमरापुर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बीते दिवस इसी मार्ग पर कीचड़ में स्कूटी फिसलने से ट्रक की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत हुई है। इतनी गंभीर घटना के बाद भी यदि प्रशासन सड़क की बदहाली को लेकर तत्काल कदम नहीं उठाता है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा कि कथित तौर पर 41 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नई सड़क बनने की बात सामने आ रही है जो अपनी जगह है, लेकिन नई सड़क बनने तक लोगों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती। करोड़ों रुपये की सड़क बनने में समय लगेगा, तब तक कुछ लाख रुपये खर्च कर गड्ढों और कीचड़ की मरम्मत कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कांग्रेस ने मांग की है कि ढिमरापुर रोड के गड्ढों की तत्काल मरम्मत, पानी एवं कीचड़ की निकासी तथा यातायात को सुचारु रखने के लिए पर्याप्त यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी देते हुए प्रशासन को तीन दिवस का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी ढिमरापुर रोड पर ही धरना-विरोध प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जनआंदोलन शुरू करेगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Read More : Chhattisgarh top news: स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! दुर्ग ज़िले में 13 मरीज मिले, इन लक्षणों से रहें सावधान

उक्त ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व विधायक प्रकाश नायक,वरिष्ठ कांग्रेसी हरेराम तिवारी,अरुण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, नरेश जायसवाल, नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,विकास ठेठवार,
नारायण घोरे, यशोदा कश्यप ,
आशीष चौबे, संजुक्ता सिंह ,
संदीप अग्रवाल, रजत गोयल ,
संजय चौहान,रत्थू जायसवाल,
दीपक भट्ट ,शुक्लांबर भट्ट,
दीपक सिंह, वैभव चौबे,
अमृत काटजू ,सत्यप्रकाश शर्मा ,कन्हैया पटेल, मदन महंत, प्रताप सिंह, सोनू पुरोहित, सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button