छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news raipur: गांजा तस्करी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 250 किलो गांजा के तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh news raipur राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंदिर हसौद के पास DRI की टीम ने गांजा से भरा एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में प्लास्टिक प्लंबिंग पाइप की आड़ में गांजा छिपाकर तस्करी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर डीआरआई ने कार्रवाई की है।

 

 

बताया जा रहा है कि DRI की टीम ने सूचना के आधार पर संदिग्ध ट्रक का पीछा किया और मंदिर हसौद के पास उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से करीब 250 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करोडों रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए प्लास्टिक प्लंबिंग पाइप का सहारा लिया था, ताकि सामान्य माल की तरह ट्रक को दूसरे राज्यों तक ले जाया जा सके। DRI की टीम ने ट्रक और गांजा को जब्त कर लिया है। वहीं चालक को हिरात में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Read more Chhatisgarh News: डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र

 

Chhattisgarh news raipurफिलहाल DRI अधिकारी ट्रक चालक से पूछताछ कर रहे हैं। गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। DRI की ओर से मामले में आधिकारिक जानकारी कुछ ही देर में जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक बयान के बाद जब्ती की सही मात्रा, आरोपियों की संख्या और तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button