*✍️असिस्टेंट डायरेक्टर को शादी का झांसा देकर डायरेक्टर ने उसके साथ किया दुष्कर्म.......जानिए क्या हुआ था इस लड़की के साथ....* – RGH NEWS
देश

*✍️असिस्टेंट डायरेक्टर को शादी का झांसा देकर डायरेक्टर ने उसके साथ किया दुष्कर्म…….जानिए क्या हुआ था इस लड़की के साथ….*

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्टॉक मार्केट की असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ. लड़की ने डायरेक्टर पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर रेप किया और कई महीनों की सैलरी भी नहीं दी. पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह झालावाड़ की रहने वाली है. कुछ साल पहले इंदौर आई थी. पिछले साल 2 जुलाई को युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये विक्रम सिसौदिया से हुई थी. कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. आरोपी ने लड़की से शादी करने की बात कही थी.

10 महीनों तक कराया काम

लड़की ने पुलिस को बताया- विक्रम का हाईकोर्ट के सामने राजानी भवन की पांचवी मंजिल पर स्टॉक मार्केट का ऑफिस है. उसने मुझे असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर नौकरी पर रख लिया. उसने कहा कि ऑफिस तुम्ही संभालो. विक्रम ने 10 महीनों तक काम कराया, लेकिन सैलरी नहीं दी. इस साल 17 फरवरी को विक्रम ने शादी के लिए कहा और छोटी ग्वालटोली के इंपीरियल होटल में ले गया. यहां उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए.

जान से मारने की दी धमकी

पुलिस ने बताया कि इसके बाद जब युवती ने उससे सैलरी मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद फोन उठाने भी बंद कर दिए. इसके बाद युवती ने शनिवार को छोटी ग्वालटोली में आरोपी विक्रम सिसौदिया निवासी सुसनेर जिला आगर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button