छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Mahtari Vandana Yojana: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी… महतारी वंदन योजना की एक और किस्त, सितंबर की राशि अभी देने की तैयारी

CG Mahtari Vandana Yojana  रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की आगामी 31वीं किस्त एडवांस में जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद योजना की राशि निर्धारित समय से पहले यानी रक्षाबंधन से पहले पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच जाएगी।

 

read more Trending News In CG: ‘विष्णु भैया का रक्षाबंधन उपहार’

 

अब तक जारी की जा चुकी हैं 30 किस्ते

सरकार के इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिला हितग्राहियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा। अब तक महतारी वंदन योजना की 30 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। रक्षाबंधन पहले मिलने वाली किस्त 31वीं होगी।

 

राखी से पहले खाते में पहुंचेगी राशि

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद महिला एंव बाल विकास विभाग ने एडवांस भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार की मंशा है कि रक्षाबंधन के त्योहार से पहले ही पात्र महिलाओं के खातों में योजना की राशि ट्रांसफर कर दी जाए।

 

क्या है महतारी वंदन योजना ?

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की के लिए महतारी वंदन योजना मार्च 2024 से लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

 

कौन होगा इस योजना का पात्र ?

विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो।

 

आवेदन के कैलेंडर वर्ष अर्थात जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 01 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो।

 

विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होगी।

 

योजना में कितना पैसा मिलता है ?

योजना की पात्र महिला को रुपये 1000/- प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाता है।

 

CG Mahtari Vandana Yojanaसामाजिक सहायता कार्यक्रम/विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को रु. 1000/- से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button