बिजनेस

September School Holidays 2026: सितंबर में इतने दिन की छुट्टी, देखें कब-कब बंद रहेंगे School?

September School Holidays 2026 एक हफ्ते बाद सितंबर का महीना लगने वाला है और इस महीने में गणेश चतुर्थी से लेकर जन्माष्टमी जैसे त्यौहार आएंगे। कहीं जन्माष्टमी पर स्कूल बंद रहेंगे तो महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों में गणेश चतुर्थी पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

 

इसके अलावा अगले महीने 4 रविवार भी पड़ेंगे, हालांकि स्थानीय त्योहारों और प्रशासनिक आदेशों के आधार पर जिलों या राज्यों के अनुसार स्कूल की छुट्टियों में थोड़ा बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं सितम्बर 2026 में कौन-कौन से राष्ट्रीय अवकाश पड़ेंगे और किन-किन त्योहारों के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

 

ये भी पढ़ेंChhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में काले नोटों का खेल! 4 करोड़ से ज्यादा कैश के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार

 

सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

 

4 सितम्बर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: देश के अधिकांश राज्यों (राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब और ओडिशा) में स्कूलों में सरकारी अवकाश रह सकता है।

5 सितंबर शिक्षक दिवस: स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, पढ़ाई नहीं होती।

14 सितम्बर गणेश चतुर्थी: महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रह सकती है।

18 सितम्बर गौरी पूजन: महाराष्ट्र और कुछ पड़ोसी राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों अवकाश हो सकता है।

25 सितम्बर अनंत चतुर्दशी: गणेश विसर्जन के अवसर पर महाराष्ट्र तथा मध्य भारत के कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।

रविवार : 6 सितम्बर, 13 सितम्बर, 20 सितम्बर और 27 सितम्बर को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

 

शनिवार: जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 12 सितम्बर और 26 सितम्बर को स्कूल बंद रहेंगे।

 

राज्य-स्तरीय और क्षेत्रीय अवकाश

 

21 सितम्बर: राजस्थान में रामदेव जयंती और तेजा दशमी, खेजड़ी शहीद दिवस तथा केरल में श्री नारायण गुरु समाधि के अवसर पर स्थानीय स्कूल बंद रहेंगे।

23 सितम्बर: हर साल शहीदी दिवस (हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहते हैं

September School Holidays 202626 सितम्बर: सिक्किम में इंद्र जात्रा और केरल में श्री नारायण गुरु जयंती की छुट्टी रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button