*✍️सरिया में शराब परिवहन करते पकड़े गये आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब जप्त, घरघोड़ा में भी अवैध शराब पर कार्रवाई....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️सरिया में शराब परिवहन करते पकड़े गये आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब जप्त, घरघोड़ा में भी अवैध शराब पर कार्रवाई….*

सरिया पुलिस द्वारा दिनांक 23.07.2021 को मुखबिर सूचना पर आरोपी *गौरी शंकर निषाद पिता मुरलीधर उम्र 40 वर्ष सा0 बुदेली थाना बरमकेला* को प्लास्टिक थैला में महुआ शराब लेकर पैदल आते समय ग्राम रिसोडा, बडे नावापारा रोड़ पर सरिया थाने के स्टाफ द्वारा पकड़ा गया । आरोपी के पास से थैला अंदर प्लास्टिक जरीकन में *10 लीटर महुआ शराब* बरामद हुआ है । आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

वहीं घरघोड़ा पुलिस मुखबिर सूचना पर उरांवपारा सार्वजनिक मंच के पास *श्याम लाल उरांव पिता झडीराम उरांव उम्र 40 वर्ष साकिन उरांवपारा घरघोड़ा* को महुआ शराब बिक्री के लिये ग्राहक तालाश करते समय पकड़े । आरोपी से 07 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button