देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग : 14 दिन के सख्त लॉकडाउन का ऐलान,पढ़िए पूरी खबर

ईद के दौरान प्रतिबंधों में दी गई राहतों के बाद अब बांग्लादेश सरकार को इस बात की चिंता सता रही है कि कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में सरकार ने पूरे देश में 14 दिन का सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। लोक प्रशासन के जूनियर मंत्री फरहाद हुसैन ने कहा कि यह लॉकडाउन पिछले से अधिक सख्त होगा।

 

बांग्लादेश में कोरोना संकट को देखते हुए बकरीद के बाद अब 14 दिनों के लिए कठोर प्रतिबंध वाला राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया है. शुक्रवार को इसका फैसला लिया गया. दरअसल, यह आशंका बढ़ रही थी कि बकरीद से पहले प्रतिबंधों में जो ढील दी गई थी, उससे कोरोना वायरस के  सकती है क्योंकि लाखों की संख्या में लोग यह त्योहार मनाने अपने गांवों में लौटे थे.

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश की सरकार ने कहा कि हर किसी को ज्यादा से ज्यादा घर ही रहना है क्योंकि कार्यालय, अदालतें, कपड़े की फैक… और एक्सपोर्ट से जुड़ी इंडस्ट्री उद्योग बंद रहेंगे. सरकार की तरफ से कहा गया, ‘कठोर लॉकडाउन का आदेश अगले 14 दिनों के लिए दिया गया है. पूर्व के प्रतिबंधो… उलट इस बार एक्सपोर्ट से जुड़ी इंडस्ट्री भी इसके दायरे में आएंगी

सरकार ने कहा कि सभी लोग अपने घरों के अंदर ही रहें। कार्यालय, अदालतें, परिधान कारखाने और अन्य निर्यात प्रमुख उद्योग बंद रहेंगे। कैबिनेट विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘अगले 14 दिन के लिए देश में अधिक सख्त लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया गया है… पिछले प्रतिबंधों के उलट इस बार लॉकडाउन के दौरान निर्यात प्रमुख उद्योगों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है।’

पिछली बार की तुलना में सख्त होगा लॉकडाउन

लोक प्रशासन मामलों के मंत्री फरहाद हुसैन ने कहा, ‘यह लॉकडाउन पिछली बार की तुलना में कहीं अधिक सख्त होगा.’ बांग्लादेश में लॉकडाउन को लागू करवाने के लिए पुलिस, सेना के जवानों, अर्द्धसैनिक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी), एलिट अपराध रोधी रैपिड एक्शन बटालियन …के कर्मियों को राजधानी ढाका और अन्य शहरों की सड़कों पर, राज्य की सीमाओं पर उतारा गया है.

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button