छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में तंत्र-मंत्र के चक्कर में 2 साल के बेटे की बलि,15 दिन से पूजा-पाठ कर रहा था बाप, पढ़ें पूरी खबर…!!!*

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार को बाप ने अपने ही 2 साल के बेटे की हत्या कर दी। उसे घुमाने के लिए साथ में ले गया और फिर तालाब में फेंक दिया। वह 15 दिनों से पूजा-पाठ कर रहा था, ऐसे में आशंका है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में उनसे मासूम बच्चे की जान ले ली। आरोपी शिवाराम साहू ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।

सोरिद वार्ड निवासी शिवराम साहू (40) अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। वह गुरुवार को अपने सबसे छोटे बेटे 2 साल के देवांशु को लेकर घूमने निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह अकेले ही मोहल्ले में दिख गया। घरवालों ने पूछा तो उसने बच्चे को तालाब में डुबोकर मार देने की बात बताई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से रात करीब 12 बजे बच्चे का शव मिल सका।

पुलिस ने पकड़ा तो नग्न हालत में घूम रहा था
कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस ने आरोपी बाप को कॉलेज के पास से घूमते हुए रात को गिरफ्तार कर लिया। जिस समय पुलिस ने पकड़ा वह पूरी नग्न हालत में था। पूछताछ में आरोपी ने अपने बच्चे की हत्या करना कबूल कर लिया है। उसने बताया कि पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म करने के बाद ही उसने बच्चे को तालाब में मरने के लिए फेंका था। कहना है कि बच्चे को मारने का मन था, इसलिए मार दिया। हालांकि हत्या को लेकर अभी पूरी तरह कारण सामने नहीं आ सका है।

बच्चे की बलि देने की आशंका, 15 दिन से कर रहा था पूजा-पाठ
इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी बाप शिवराम साहू ने अपने बच्चे की बलि दी है। उसके बायानों के आधार पर यह आशंका है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले 15 दिनों से पूजा-पाठ करने में लगा था। वह तांत्रिक जैसा हो गया था। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। यह भी माना जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button