Chhattisgarh Elephant Attack: छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का तांडव,भैंस चराने गए ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Elephant Attack: छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का तांडव,भैंस चराने गए ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

Chhattisgarh Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्थित शिवपुर जंगल में नर हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण सुबह भैंस चराने के लिए जंगल गया था, इसी दौरान झारखंड की ओर से पहुंचे नर हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के कुचलने से ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

 

read more UGC-NET 2026 Answer Key: UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

 

इलाके में दहशत

Chhattisgarh Elephant Attack मिली जानकरी के अनुसार, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान ग्राम शिवपुर निवासी इन्द्रनाथ सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुची और ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और जंगल की ओर नहीं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। (

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button