Lunar Eclipse 2026: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं – RGH NEWS
धर्म

Lunar Eclipse 2026: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

Lunar Eclipse 2026 28 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में घटित होगा। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। दिन का समय होने के कारण यह ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा।

 

इस दिन रक्षाबंधन ( सावन पूर्णिमा) का त्योहार भी है। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए रक्षाबंधन के पर्व या राखी बांधने के समय पर इसका कोई धार्मिक प्रभाव (सूतक) नहीं पड़ेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल भी मान्य नहीं होता है, इसलिए इस दिन भारत में सामान्य पूजा-पाठ, सावन अमावस्या के अनुष्ठान और दैनिक कार्य यथावत जारी रहेंगे।

 

ये भी पढ़ेंRashifal For Today : मकर राशि वालों आज आपके प्रभाव, मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जाने बाकि राशियों का हाल

 

यह ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में पूरी तरह दिखाई देगा। यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व (Middle East) के कुछ हिस्सों में यह चंद्रमा के अस्त होने के समय दिखाई देगा।

 

कब लगता है चंद्र ग्रहण

 

Lunar Eclipse 2026चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है, इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है। आंशिक चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया का सिर्फ एक हिस्सा चंद्रमा पर पड़ता है और चांद का कुछ हिस्सा काला/धुंधला दिखता है और बाकी हिस्सा नॉर्मल चमकता है।

 

अगस्त 2026 चंद्र ग्रहण का समय

 

उपछाया से पहला स्पर्श (प्रारंभ): सुबह 06:53 बजे (IST)

आंशिक ग्रहण का प्रारंभ: सुबह 08:03 बजे (IST)

ग्रहण का उच्चतम बिंदु (पीक): सुबह 09:43 बजे (IST)

ग्रहण की समाप्ति: दोपहर 12:31 बजे (IST)

Related Articles

Back to top button