Train Accident News: चलती मेमू ट्रेन अचानक पटरी से उतरी, यात्रियों में मची चीखपुकार

Train Accident News ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तालचेर से पुरी आ रही एक मेमु पैसेंजर ट्रेन का इंजन अचानक पटरी से उतर गया। घटना पुरी रेलवे स्टेशन से करीब 300 मीटर दूर प्लेटफॉर्म नंबर-3 के पास हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन जब इस हिस्से से गुजर रही थी, तभी उसका इंजन पटरी से उतर गया। राहत की बात यह रही कि ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी। इसी वजह से स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं हुई और किसी यात्री की मौत या बड़ी चोट की सूचना नहीं है।
Cg News Raipur: स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण
ट्रेन परिचालन प्रभावित
इंजन के पटरी से उतरने के बाद ट्रेन उसी जगह रुक गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने इलाके को सुरक्षित किया और यात्रियों की स्थिति पर नजर रखी। इसके बाद पटरी से उतरे इंजन को हटाने और प्रभावित ट्रैक को साफ करने का काम शुरू किया गया। रेलवे की टीमें जल्द से जल्द ट्रैक को सामान्य करने में जुट गईं। इस घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक दूसरी ट्रेनों की आवाजाही पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ा।
Advertisement
हादसे की सही वजह सामने नहीं आई
फिलहाल इंजन के पटरी से उतरने की सही वजह सामने नहीं आई है। रेलवे अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि घटना तकनीकी खराबी, ट्रैक में किसी समस्या या किसी अन्य कारण से हुई। सबसे बड़ी राहत यही है कि मेमु ट्रेन के इंजन के पटरी से उतरने के बावजूद कोई बड़ा जनहानि वाला हादसा नहीं हुआ। रेलवे कर्मचारी प्रभावित ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने में जुटे हुए हैं।
वलसाड में पटरी से उतरी थी पैसेंजर ट्रेन
Train Accident Newsआपको बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में गुजरात के वलसाड जिले में भी सुबह-सुबह एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई थी। इस हादसे के कारण ट्रेन के DMC (ड्राइविंग मोटर कोच) के अगले 4 पहिए पटरी से उतर गए थे। इस कारण सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस घटना की वजह से मुंबई-अहमदाबाद रूट पर रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई थी। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि इस पूरे हादसे में किसी भी यात्री, रेल कर्मचारी आदि हताहत होने या घायल होने की खबर सामने नहीं