Google Pixel: Google Pixel 11, 11 Pro और Pro XL भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Google Pixel गूगल ने बुधवार को अपनी नई पिक्सल 11 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस सीरीज में पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल को पेश किया है. तीनों फोन में नया टेंसर जी6 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि प्रो मॉडल में नया हाइलाइट फीचर भी मिलता है. भारत में पिक्सल 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है, वहीं पिक्सल 11 प्रो एक्सएल की कीमत 1,34,999 रुपये से शुरू होती है.
Google Pixel 11 Pixel 11 Pro Pixel 11 Pro XL: कीमत और कलर
Google Pixel 11: 89,999 रुपये – 12 जीबी + 256 जीबी
Google Pixel 11: 1,04,999 रुपये – 12 जीबी + 512 जीबी
Pixel 11 Pro: 1,19,999 रुपये – 12 जीबी + 256 जीबी
Pixel 11 Pro: 1,34,999 रुपये – 12 जीबी + 512 जीबी
Pixel 11 Pro XL: 1,34,999 रुपये – 12 जीबी + 256 जीबी
Pixel 11 Pro XL : 1,49,999 रुपये – 12 जीबी + 512 जीबी
Pixel 11 कलर: पिस्ताचियो, हिबिस्कस, फ्रॉस्ट, ऑब्सीडियन
Pixel 11 Pro कलर: कैन्यन, फॉग, ऑलिव, मैट ऑब्सीडियन
Pixel 11 Pro XL कलर : कैन्यन, फॉग, ऑलिव, मैट ऑब्सीडियन
बिक्री 20 अगस्त से गूगल स्टोर, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल पार्टनर्स पर होगी. साथ में 4,900 रुपये का पिक्सलस्नैप केस, 4,500 रुपये का पिक्सलस्नैप चार्जर और 2,979 रुपये का पिक्सलस्नैप रिंग स्टैंड मिलेगा. एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 10,000 रुपये तक की तत्काल छूट, 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई, 9,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और छह महीने का गूगल एआई प्रो सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है.
Read more HDFC Bank Alert: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं
Google Pixel 11: डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा
पिक्सल 11 में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस देता है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा है. फोन में टेंसर जी6 प्रोसेसर, टाइटन एम3 सुरक्षा चिप, 12 जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलता है. पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा, एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और एलडीएएफ, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल 5एक्स टेलीफोटो कैमरा है. फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन एंड्रॉयड 17 पर चलता है और इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और आईपी68 रेटिंग है. इसमें 4,985 एमएएच बैटरी, 30 वॉट वायर्ड और 25 वॉट क्यूआई 2.2 पिक्सलस्नैप वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है. फोन का वजन 197 ग्राम है.
Pixel 11 Pro: प्रो डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा
पिक्सल 11 प्रो में 6.3 इंच का 1.5के एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2856×1280 पिक्सल है. इसमें 120 हर्ट्ज अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिलता है. फोन में टेंसर जी6 प्रोसेसर, टाइटन एम3 सिक्योरिटी चिप, 12 जीबी तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज है. कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा एफ/1.68 अपर्चर, ओआईएस और एलडीएएफ के साथ, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है, जो 5एक्स ऑप्टिकल और 120एक्स डिजिटल जूम देता है. फ्रंट में 42 मेगापिक्सल कैमरा है. इसमें 4,840 एमएएच बैटरी, 30 वॉट वायर्ड और 25 वॉट क्यूआई 2.2 पिक्सलस्नैप वायरलेस चार्जिंग है. फोन में हाइलाइट फीचर भी है, जो कैमरा फ्लैश के आसपास एलईडी लाइट से कस्टम पैटर्न दिखाता है और जेमिनी के सुनने, प्रोसेस करने या जवाब देने की स्थिति बताता है.
Pixel 11 Pro XL: बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी
Google Pixelपिक्सल 11 प्रो एक्सएल में 6.8 इंच का क्यूएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1344×2992 पिक्सल है. इसमें 120 हर्ट्ज अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है. फोन टेंसर जी6 प्रोसेसर, टाइटन एम3 सुरक्षा चिप, 12 जीबी तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है, जो 5एक्स ऑप्टिकल और 120एक्स डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. फ्रंट में 42 मेगापिक्सल कैमरा है. फोन में 5,115 एमएएच बैटरी, 30 वॉट वायर्ड और 25 वॉट क्यूआई 2.2 पिक्सलस्नैप वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है. इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, आईपी68 रेटिंग और नया हाइलाइट फीचर भी मिलता है. हाइलाइट में आने वाली कॉल के लिए कॉन्टैक्ट के हिसाब से कस्टम रंग भी सेट किए जा सकते हैं



