CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 3 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 3 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है।

 

कई जिलों में बादल, रुक-रुककर होगी बारिश

 

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। 13 अगस्त को धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, सरगुजा और कोरिया समेत आसपास के जिलों में मानसून ज्यादा एक्टिव रह सकता है। कुछ जिलों में अचानक तेज हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी है। हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

एक्टिव वैदर सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के पास बना कम दबाव का क्षेत्र और उससे जुड़ी मौसमी प्रणालियां छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर रही हैं। इसलिए अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

 

14 अगस्त को भी बारिश जारी रहने के आसार

अगले दिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है। कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर परेशानी की स्थिति बन सकती है।

 

15 अगस्त को भी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। यानी अगले 3 दिनों में लोगों को उमस से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित होने की संभावना भी रहेगी।

 

Read more Leh Ladakh earthquake: भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता

 

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?

CG Weather Todayपिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि एक-दो जिलों में भारी बारिश भी हुई। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा

Related Articles

Back to top button