Chhattisgarh news raipur: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 साल से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news raipur: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 साल से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Chhattisgarh news raipur राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बार फिर बांग्लादेशी युवक को पकड़ा है। युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके से गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, शेख रेहान वर्ष 2000 में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। वह लंबे समय से राजधानी में रह रहा था और टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में किराये के मकान में रहता था।

 

Read more Chhattisgarh news: 15 अगस्त से वाहन नियमों में बड़ा बदलाव, लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक मिलेगी मोहलत

 

पुलिस के अनुसार, शेख रेहान के पास से भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में इन दस्तावेजों को फर्जी तरीके से बनवाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब दस्तावेजों की वैधता और उन्हें तैयार कराने से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

 

भारतीय पासपोर्ट से कई बार बांग्लादेश जाने का खुलासा

पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि शेख रेहान ने कथित तौर पर भारतीय पासपोर्ट के जरिए 4 से 5 बार बांग्लादेश की यात्रा की। पुलिस अब इन यात्राओं से जुड़े रिकॉर्ड और यात्रा के उद्देश्य की जानकारी जुटा रही है।

 

जांच में यह भी सामने आया है कि शेख रेहान मूल रूप से बांग्लादेश के पार्वतीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। रायपुर में वह मोटर मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था।

 

ATS और पुलिस की टीमें कर रही पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए ATS और पुलिस की टीमें शेख रेहान से पूछताछ कर रही हैं। उसके रायपुर आने, यहां रहने, भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज हासिल करने और बांग्लादेश आने-जाने से जुड़े तमाम पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि भारतीय दस्तावेज कथित तौर पर किस माध्यम से बनवाए गए और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

 

डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, BSF के जरिए डिपोर्ट की तैयारी

पुलिस के मुताबिक, जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेख रेहान को डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। इसके बाद उसे BSF के माध्यम से बांग्लादेश डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

 

Chhattisgarh news raipurफिलहाल पुलिस और ATS की पूछताछ जारी है। दस्तावेजों की जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button