EPFO: एक गलती ओर बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, EPFO ने फर्जी लिंक को लेकर किया Alert... – RGH NEWS
बिजनेस

EPFO: एक गलती ओर बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, EPFO ने फर्जी लिंक को लेकर किया Alert…

EPFO आज के डिजिटल दौर में EPF से जुड़ी ज्यादातर सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ऐसे में PF खाताधारकों को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है। EPFO ने अपने सदस्यों को फर्जी वेबसाइट, लिंक, SMS और ईमेल से सतर्क रहने की सलाह दी है। जालसाज EPFO जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट बनाकर लोगों से UAN, Aadhaar, बैंक डिटेल और OTP जैसी सेंसिटिव जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

Read more IPO News: शिपरॉकेट से धूत ट्रांसमिशन तक, इस हफ्ते खुलेंगे 9 नए IPO, 7681 करोड़ रुपये जुटाएंगी कंपनियां

 

EPFO ने कहा- क्लिक करने से पहले सोचें

EPFO ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सदस्यों को सावधान किया। संस्था ने कहा कि किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच करें और अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें। खासकर ऐसे मैसेज या ईमेल से सावधान रहें, जिनमें किसी लिंक पर क्लिक करने या तुरंत जानकारी देने के लिए कहा गया हो। EPFO कभी भी फोन, SMS, WhatsApp, सोशल मीडिया या ईमेल के जरिए OTP, पासवर्ड या लॉगिन डिटेल नहीं मांगता।

 

UAN और Aadhaar को सुरक्षित रखने के 6 तरीके

सिर्फ आधिकारिक EPFO वेबसाइट का इस्तेमाल करें: PF से जुड़ी सेवाओं के लिए केवल EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। किसी अनजान वेबसाइट या लिंक से लॉगिन न करें।

अनजान लिंक पर क्लिक न करें: SMS, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए आए किसी भी संदिग्ध या अनवेरिफाइड लिंक को खोलने से बचें।

संवेदनशील जानकारी शेयर न करें: UAN, PPO, पासवर्ड, Aadhaar, PAN, बैंक अकाउंट की जानकारी और OTP किसी अनजान वेबसाइट या व्यक्ति के साथ साझा न करें।

वेबसाइट का URL ध्यान से जांचें: लॉगिन करने से पहले वेबसाइट का एड्रेस जरूर देखें। नकली वेबसाइटों में अक्सर नाम की स्पेलिंग या डोमेन में मामूली बदलाव होता है।

संदिग्ध गतिविधि की शिकायत करें: अगर कोई फर्जी वेबसाइट, मैसेज या फिशिंग लिंक दिखाई देता है, तो उसे EPFO के आधिकारिक हेल्पलाइन डेस्क या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग चैनल के जरिए रिपोर्ट करें।

EPFO के नाम पर आने वाले कॉल से सावधान रहें: अगर कोई व्यक्ति EPFO अधिकारी बनकर फोन करे और OTP, पासवर्ड या निजी जानकारी मांगे तो उसे बिल्कुल न दें। EPFO ऐसी जानकारी फोन या मैसेज के जरिए नहीं मांगता।

 

एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

EPFOफर्जी लिंक पर क्लिक करके जानकारी भरने से आपका UAN, Aadhaar और बैंकिंग डेटा साइबर अपराधियों के हाथ लग सकता है। इसलिए किसी भी PF सेवा के लिए मैसेज या ईमेल में दिए लिंक पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक वेबसाइट खुद खोलकर सेवा का इस्तेमाल करें।

 

Related Articles

Back to top button