Raigarh News : “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” वार्ड क्रं 28, 27, 26 होते हुए 25 में पहुंची : शाखा यादव

Raigarh News : रायगढ़ 8 अगस्त। स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं को केवल कार्यालयों और ज्ञापनों तक सीमित रखने के बजाय जिला कांग्रेस कमेटी लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुन रही है। इसी कड़ी में शनिवार को वार्ड क्रमांक 28 नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट से “स्मार्ट मीटर हटाओ–प्रदेश बचाओ” अभियान की शुरुआत हुई, जो वार्ड क्रमांक 28 से होते हुए वार्ड क्रमांक 27 एवं 26 में जनसंपर्क करते हुए वार्ड क्रमांक 25, पहाड़ मंदिर, कौहाकुंडा पहुंचकर संपन्न हुआ।

Read More : Toxic Trailer Out: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रत्येक वार्डों के पूरे मार्ग पर पैदल चलते हुए घर-घर दस्तक दे रहे हैं और बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर से संबंधित उनकी समस्याओं, बिजली बिल में वृद्धि तथा मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर उनके अनुभव जानने प्रयासरत हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटवाने संबंधी आवेदन फार्म भी भरवाए जा रहे हैं ।
हर दिन लगभग 2- 3 किलोमीटर, 10 से 12 हजार कदम जनता के नाम
कांग्रेस का यह अभियान केवल औपचारिक जनसंपर्क तक सीमित नहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के निष्ठावान, सक्रिय कार्यकर्ता प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में लगभग 2- 3 किलोमीटर औसतन करीब 10 से 12 हजार कदम पैदल चलकर लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं। तपती धूप हो,बारिश हो, या रास्ते की कठिनाई, कार्यकर्ता लगातार पैदल मार्च करते हुए उपभोक्ताओं से रूबरू हो रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझकर आवेदन के माध्यम से जनमत दर्ज कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि जनता की समस्या को समझने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है। यही वजह है कि कांग्रेसजन प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलकर घर-घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारों कदमों का यह पैदल मार्च आम उपभोक्ता की पीड़ा को जानने-समझने और उनकी आवाज शासन तक पहुंचाने का प्रयास है।
अभियान के दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में हो रही कथित अप्रत्याशित वृद्धि और उससे उत्पन्न आर्थिक परेशानी के संबंध में अपनी बातें रखीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और स्मार्ट मीटर हटाने संबंधी आवेदन भरवाकर उसे अभियान का हिस्सा बनाया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि प्रतिदिन वार्ड बदल रहे हैं, रास्ते बदल रहे हैं, लेकिन जनता की समस्या सुनने का संकल्प लगातार कायम है। प्रतिदिन हजारों कदम चलकर कांग्रेसजनों का घर-घर पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस जनसमस्याओं को लेकर केवल बयान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर उतरकर जनता के साथ खड़ी है।

शाखा यादव ने कहा कि “स्मार्ट मीटर हटाओ–प्रदेश बचाओ” अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और शहर केड प्रत्येक वार्ड तक पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को संगठित रूप से शासन एवं विद्युत विभाग के समक्ष रखा जाएगा।
उपरोक्त अभियान में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेसी हरे राम तिवारी, नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,बिमल यादव, आकाश समुंद्रे , विजय टंडन, रथु जयसवाल, बरखा सिंह, मदन महंत, जानकी काटजू, संगीता गुप्ता, आशीष चौबे, सत्य प्रकाश शर्मा, आशीष शर्मा, भरत तिवारी, अक्षय कुलदीप, रवि पांडे, रिंकी पांडे, लोकेश साहू, मिंटू ,रवि श्रीवास, वैभव चौबे, संजुक्ता सिंह, रंजना पटेल, आशीष यादव, सुधीर कुमार घोष ,प्रमोद देवांगन, कौशिक भौमिक, दीपक भट्ट, नरेंद्र भट्ट, अजय भट्ट, अंकेत सतपति,नितीन शर्मा,संजय केशरवानी,तीरथ कंटक सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।