Toxic Trailer Out: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज – RGH NEWS
मनोरंजन

Toxic Trailer Out: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

Toxic Trailer Out कन्नड़ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रॉन अप्स’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, यह फिल्म साल की शुरुआत में ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन खाड़ी देशों में चले युद्ध के कारण इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था.

 

हालांकि, आज यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर में यश का अंदाज काफी खतरनाक लग रहा है, तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही है. Toxic फिल्म का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

 

 

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

फिल्म का जब ट्रेलर शुरू होता है, तो एक बच्चे के खांसने की आवाज आती है, जिसके बाद फिल्म का ट्रेलर शुरू होता है. बच्चा केहता हुआ नजर आता है ‘सॉरी…,आपकी बात मानूंगा मैं गुस्सा मत करों आई प्रॉमिस.’ जिसके बाद यश का काफी खौफनाक लुक देखने को मिलता है. यह ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त को शाम 7 बजे जारी किया गया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर बेंगलुरु में एक इवेंट का आयोजन किया गया था. इस इवेंट में टॉक्सिक के सारे स्टार कास्ट मौजूद थे.

 

 

टॉक्सिक फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट 38 सेकंड का है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. वहीं अब दर्शक भी मूवी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें: IND vs SL Test: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर

 

कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

Toxic Trailer Outटॉक्सिक के ट्रेलर में कियारा आडवाणी का लुक देख कर फैन भी सरप्राइज हो गए हैं. जब कियारा की एंट्री होती है, तो वो कहती है, ‘चेहरे पर नकाब डालकर अपने गम को छिपा सकते हो… लेकिन तकदीर में लिखी बर्बादी को नहीं…’ फिल्म में उनका किरदार काफी शानदार होने वाला है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देगा. वहीं नयनतारा ने भी का टॉक्सिक में काफी शानदार किरदार निभाया है. यह फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यश के साथ फिल्म Toxic में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button