Tata Nexon CaMo Edition: Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Tata Nexon CaMo Edition: Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत

Tata Nexon CaMo Edition त्योहारी सीजन के पहले टाटा ने अपनी सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV नेक्सन का नया Tata Nexon CaMo Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 9.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 13.94 लाख रुपये तक जाती है. इस स्पेशल एडिशन में कंपनी ने सिर्फ नए रंग ही नहीं दिए हैं, बल्कि ADAS, इंटीग्रेटेड डैशकैम और कई प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े हैं.

 

कीमत और वेरिएंट

टाटा ने Nexon CAMO Edition की शुरुआत Creative CAMO Petrol MT वेरिएंट से की है, जिसकी एक्स शोरूम 9.99 लाख है. वहीं इस रेंज का सबसे महंगा वेरिएंट Fearless+ A PS CAMO Petrol DCA है, जिसकी कीमत 13.94 लाख है. कंपनी ने CAMO पैकेस में सिर्फ टॉप मॉडल तक सीमित नहीं रखा है बल्कि इसे कई वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है, जिससे अलग-अलग बजट के ग्राहक इसे खरीद सकेंगे.

 

Read more CG Alcohol Ban: छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना

 

एड किए दो नए एक्सक्लूसिव कलर

कंपनी ने इस एडिशन में दो नए एक्सक्लूसिव कलर दिए हैं. पहला मुन्नार मिस्ट(Munnar Mist) जो गहरे हरे रंग में आता है और रोशनी के हिसाब से अपना शेड बदलता हुआ नजर आता है. दूसरी Coorg Cloud है जिसे मेटैलिक ग्रे सिल्वर फिनिश में पेश किया है. इसके अलावा एसयूवी के फ्रंट फेंडर पर Camo बैज भी दिया गया है.

 

केबिन में भी मिलेगा नया लुक

इस कार के इंटिरियर में भी CAMO थीम की झलक देखने को मिलती है. फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर CAMO पैटर्न वाली परफोरेशन दी गई है. हालांकि डैशबोर्ड और केबिन का बेसिक लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है. ऊंचे वेरिएंट्स में पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं.

 

ADAS और इंटीग्रेटेड डैशकैम की सुविधा

इस बार टाटा ने CAMO एडिशन में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किए हैं. कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं. कुछ वेरिएंट्स में 12.3 इंच का Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इस SUV में इंटीग्रेटेड डैशकैम भी दिया गया है, जो 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा के साथ काम करता है इसमें 256 जीबी का स्टोरेज सपोर्ट मिलता है.

 

 

सेफ्टी के लिए मिलेगा ADAS

इस एडिशन में 7 ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स वाला ADAS पैकेज भी दिया गया है. इससे ये स्पेशल एडिशन सिर्फ नए रंगों तक सीमित नहीं रहता बल्कि इसमें बेहतर सेफ्टी और मॉर्डन तकनीक चाहने वाले के लिए ऑप्शन भी मिलते हैं.

 

 

फीचर्स हाइलाइट

  • 12.3 इंच Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • एम्बेडेड नेविगेशन
  • इंटीग्रेटेड डैशकैम
  • 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा
  • 7-फंक्शन ADAS पैकेज
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ
  • JBL का 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम
  • वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
  • 6 एयरबैग

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)

ध्यान रहे कि सभी फीचर्स हर वेरिएंट में उपलब्ध नहीं होंगे. यह चुने गए वेरिएंट और पावरट्रेन के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.

 

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

Tata Nexon CaMo Edition ने Nexon CAMO Edition के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें वही पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन विकल्प मिलते हैं, जो रेगुलर Nexon में उपलब्ध हैं.

 

Related Articles

Back to top button