Chhattisgarh samachar: गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.300 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Chhattisgarh samachar कांकेर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 7 अगस्त को बांदे पुलिस बांदे और 94वीं बटालियन बीएसएफ की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपए है।

पुलिस को 6 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुरेनार लोहारपारा निवासी सालिक राम आंचला (50) अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर बांदे पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने कुरेनार लोहारपारा में विधिवत छापा मारा।
Chhattisgarh samacharइस कार्रवाई के दौरान आरोपी सालिक राम आंचला के पास से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 4.300 किलोग्राम गांजा और गांजा बिक्री के 500 रुपए कैश बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी सालिक राम आंचला (50) निवासी कुरेनार लोहारपारा, थाना बांदे, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को गिरफ्तार कर लिया है।