Bank Holiday today: आज शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? चेक करें अगस्त महीने की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday today अगर आप कल यानी शनिवार (8 अगस्त 2026) को बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. कल बैंक ब्रांच जाने से पहले यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.
कल दूसरे शनिवार (Second Saturday) की वजह से देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में कैश जमा कराने या चेक क्लियरेंस जैसे कामों के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है.कल बैंक क्यों बंद हैं और इस पूरे अगस्त के महीने में बैंकों में कब-कब ताले लटकने वाले हैं, आइये जानते हैं
8 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते हैं.
8 अगस्त को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में तेंदोंग लो रुम फात (Tendong Lho Rum Faat) त्योहार की वजह से भी बैंकों में छुट्टी रहेगी. यह सिक्किम के लेपचा समुदाय का एक पावन और सांस्कृतिक पर्व है.
अगस्त 2026: जानिए इस महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक
अगस्त के महीने में त्योहारों और वीकेंड की वजह से कई दिन काम-काज ठप्प रहेगा. देखिए पूरी लिस्ट:
8 अगस्त: दूसरा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)
9 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
13 अगस्त: पैट्रियट्स डे (इंफाल में बैंक बंद)–
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day – पूरे देश में छुट्टी)
16 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
19 अगस्त: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती (अगरतला में बैंक बंद)
22 अगस्त: चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)
23 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
25 अगस्त: ईद-ए-मिलाद और प्रथम ओणम (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक बंद)
26 अगस्त: थिरुवोनम व स्थानीय त्योहार (दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, केरल समेत कई राज्यों में बैंक बंद)
28 अगस्त: रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती व अन्य पर्व (राजस्थान, गुजरात, एमपी, यूपी, दिल्ली आदि में बैंक बंद)
बैंक बंद होने पर भी काम करेंगे ये डिजिटल रास्ते!
भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने रोजमर्रा के पैसों से जुड़े काम इन तरीकों से निपटा सकते हैं:
ऑनलाइन बैंकिंग: नेट बैंकिंग (Net Banking) और मोबाइल ऐप सर्विस चालू रहेंगी
पेमेंट और ट्रांसफर: यूपीआई (UPI), आईएमपीएस (IMPS) और एटीएम (ATM) सेवाएं बिना किसी रुकावट के 24 घंटे काम करती रहेंगी.
Bank Holiday todayअगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई बड़ा कागजी काम, डीडी बनवाना या कैश डिपॉजिट करना है, तो इस हॉलिडे लिस्ट को देखकर ही अपना प्लान बनाएं. किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए डिजिटल बैंकिंग का सहारा लें.



