Raigarh news: मां शिवा स्टील प्लांट में हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, फर्नेस से उछले लावा में 4 मजदूर झुलसे – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh news: मां शिवा स्टील प्लांट में हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, फर्नेस से उछले लावा में 4 मजदूर झुलसे

Raigarh news  रायगढ़ जिले में यह घटना सुबह करीब सात बजे घटी, जब मजदूर अपना काम कर रहे थे। प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू नाम के चार मजदूर मशीन के अंदर गर्म धातु से झुलस गए। इस हादसे से कारखाने में मौजूद हर कोई दहशत में आ गया।।

 

मौके पर बड़ी संख्या में श्रमिक जुट गए। घटना की सूचना तत्काल प्लांट प्रबंधन और पुलिस को दी गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

 

read more chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में मलेरिया का कहर; एक और मौत से मचा कोहराम, 8 गांव के 70 से 80 लोग मलेरिया के चपेट में

 

 

घायलों को जिंदल फोर्टिस अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

4 में 2 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

 

Raigarh newsऔद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के संचालक राहुल पटेल ने बताया कि मां शिवा स्टील प्लांट में भट्टी के अत्यधिक गर्म होने से चार मजदूर झुलस गए। इनमें से दो बुरी तरह झुलस गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। विभाग मामले की जांच कर रहा है। है

 

 

Related Articles

Back to top button