Toll Tax 2026: आम आदमी को बड़ा झटका, Toll Tax बढ़ा: 30 जुलाई से लागू होंगी नई दरें – RGH NEWS
बिजनेस

Toll Tax 2026: आम आदमी को बड़ा झटका, Toll Tax बढ़ा: 30 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Toll Tax 2026: मध्यप्रदेश के वाहन मालिकों के लिए एक जरूरी खबर है।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स की नई दरें जारी कर दी हैं। टोल टैक्स की नई दरें मध्यप्रदेश के अगर मालवा जिले के माना टोल प्लाजा पर लागू होंगी। नई दरें मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा के NH-752B के जीरापुर-सुसनेर और जीरापुर बाईपास से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों पर लागू रहेंगी।

 

read more Jharkhand Misir Besra Arrest: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार

 

20 KM के दायरे में स्थानीय वाहनों को मिलेगा पास

NHAI के अनुसार, एक महीने में 50 एकल यात्राओं के लिए मासिक पास की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, टोल प्लाजा वाले जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों के लिए रियायती एकल यात्रा शुल्क लागू होगा।

 

Toll Tax 2026साथ ही, टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-वाणिज्यिक वाहन मालिक 360 रुपए का मासिक पास बनवा सकेंगे।

 

स्थानीय एक्टिव फास्टैग वाले वाहनों को मिलेगी छूट

NHAI ने स्पष्ट किया है कि वापसी यात्रा, मासिक पास, जिल के अंदर पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों की रियायत और स्थानीय गैर-वाणिज्यिक वाहनों को मिलने वाली छूट सिर्फ एक्टिव फास्टैग (FASTag) वाले वाहनों पर ही मान्य होगी।

माना ग्राम टोल प्लाजा का शुल्क

वाहन एकल यात्रा शुल्क  ए​क दिन में वापसी शुल्क एक माह में 50 एकल यात्रा का मासिक पास शुल्क जिले में रजिस्टर्ड वाणिज्यिक वाहनों का एकल यात्रा शुल्क
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन 50 75 1645 25
हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बस 80 120 2655 40
बस या ट्रक (दो धुरी) 165 250 5560 85
वाणिज्यिक वाहन  (तीन धुरी वाले) 180 275 6065 90
भारी निर्माण मशीनरी (HCM) या अर्थ मूविंग इक्विपमेंट (EME) 260 390 8720 130
बड़े आकार के वाहन (7 या अधिक धुरी वाले) 320 480 10615 160

शिकायत, सुझाव के लिए यहां करें संपर्क

वाहन मालिकों और चालकों की सुविधा के लिए किसी भी शिकायत, सुझाव या जानकारी के लिए उज्जैन के ग्राम चंदेसरी में देवास-उज्जैन जंक्शन के प्रेम नगर में NHAI की PIU इकाई से संपर्क कर सकते हैं। टेलीफोन नंबर 0734-3551395 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button