Rana Ji 2.0 Music Video: Rana Ji 2.0 में माहिरा शर्मा का डांस देख बिदके लोग, फैंस को याद आईं ममता कुलकर्णी

Rana Ji 2.0 Music Video साल 1995 की मशहूर बॉलीवुड फिल्म ‘करण अर्जुन’ का मशहूर गाना ‘मुझको राणा जी माफ करना’ के 21 साल बाद अब इस कल्ट क्लासिक गाने को रीमेक किया गया है। इस गाने में ममता कुलकर्णी की जगह माहिरा शर्मा नजर आ रही हैं। हालांकि, गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने ही आवाज दी है। हालांकि, गाने को लोग पसंद कम कर रहे हैं और इसकी आलोचना अधिक कर रहे हैं।
मुझको राणा जी माफ करना 2.0 माहिरा शर्मा तनिष्क बागची
राणा जी 2.0 में माहिरा शर्मा ने खूब लटके-झटके दिखाए हैं, जिसमें कमर के टैटू का भी कमाल दिखाने की पूरी कोशिश की है। रीमेक वर्जन को भी अलका याग्निक और इला अरुण ने ही गाया है लेकिन इसका संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। इसे प्रड्यूस किया है कुमारी तौरानी ने और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने किया है।
इस ओरिजनल गाने को अमरीश पुरी के साथ फिल्माया गया था
सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ‘करण अर्जुन’ के इस ओरिजनल गाने को अमरीश पुरी के साथ फिल्माया गया था, जिसमें ममता कुलकर्णी उनके सामने लटके-झटके दिखाती हैं और गाने के साथ एक कहानी भी साथ-साथ चलती रहती है। वहीं इस नए गाने Rana Ji 2.0 में कोई कहानी नहीं। हालांकि, माहिरा शर्मा ने गाने में सारे फैक्टर डालने की कोशिश पूरी की है लेकिन ऐसा लगता है लोगों को यह गाना जरा भी पसंद नहीं आया है।
लोगों ने कहा- जनता ही माफ नहीं करेगी, राणा जी तो बहुत दूर की बात
इस गाने पर लोगों के रिएक्शन देखने लायक हैं। एक ने कहा, ‘तनिष्क बागची सारे क्लिकल गानों की ऐसी की तैसी कर रहे हैं।’ एक ने कहा- राणा जी ये गाना सुनकर कभी माफ नहीं करते। एक और ने कहा- अगर राणा जी आज जिंदा होते फिर से मर जाते। वहीं किसी ने माहिरा को जबरदस्त कहा है लेकिन गाने को 0 नंबर दिए। एक अन्य ने कहा- अच्छा हुआ राणा जी आज इस दुनिया में नहीं हैं, नहीं तो गाना सुनकर फिर मर जाते। एक यूजर ने कहा- ऐसा गाना सुनकर को जनता ही माफ नहीं करेगी, राणा जी तो बहुत दूर की बात है। वहीं कुछ ने ये भी कहा है- ममता कुलकर्णा को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। एक और यूजर ने कहा- प्लीज राणा जी, आप माफ मत करना, आपका पुराने गाने की कसम।
Loading video
कई लोग पहुंचे पुराने गाने पर
Rana Ji 2.0 Music Videoसोशल मीडिया पर पुराने सुपरहिट गानों के रीक्रिएशन को लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। वहीं इस गाने में माहिरा की आदाओं से लेकर उनके टैटू की लोग तारीफ कर रहे हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो माहिरा का गाना सुनने के बाद ओरिजनल गाना सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में से कुछ ने कहा है- ‘Rana Ji 2.0 देखकर मूड खराब हो गया था तो उसे ठीक करने के लिए मैं इधर आया। एक नो कहा है- 90s की वाइब्स ही अलग थी।



