Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 28 लाख का गांजा जब्त: पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर फरार हुआ युवक

Chhattisgarh news today छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही 41.195 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की है। गांजा, टाटा योद्धा पिकअप और मोबाइल फोन सहित कुल 28.65 लाख से अधिक का मशरूका बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को एनसीबी रायपुर से सूचना मिली थी कि, ओडिशा के मलकानगिरी-कोरापुट क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा टाटा योद्धा पिकअप में भरकर राजनांदगांव होते हुए आगरा ले जाया जा रहा है। (Ganja Seized In Rajnandgaon) सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे स्थित गुरुद्वारा चौक के पास संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध वाहन करीब 300 मीटर पहले रुक गया और उसमें सवार दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस ने जब्त किया 28 लाख का सामान
Chhattisgarh news todayतलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे और पीछे छिपाकर रखे गए 36 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें कुल 41.195 किलोग्राम गांजा मिला। वाहन से एक ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामद गांजा की कीमत 20.59 लाख आंकी गई है, जबकि वाहन और मोबाइल समेत कुल जब्ती 28.65 लाख की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए राजनांदगांव पुलिस एवं एनसीबी की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है।



