India Test Team: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान.. – RGH NEWS
खेल

India Test Team: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान..

India Test Team: बीसीसीआई (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए मंगलवार, 28 जुलाई की सुबह टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिट होकर टीम में लौटे हैं। वहीं एमपी के ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर सारांश जैन को टीम में पहली बार शामिल किया गया है।

 

सारांश जैन को पहली बार मौका

एमपी के 33 साल के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट और कुछ दिनों पहले श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया-ए दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें पहली बार नेशनल टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

 

वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को भी टीम में शामिल गिया गया है, लेकिन उनका सिलेक्शन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

 

जबकि नीतीश कुमार रेड्डी का थाई की चोट ( क्वाड्रिसेप्स) से नहीं उभरने के चलते ड्रॉप किया गया है। वहीं वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी।

 

सारांश जैन को डोमेस्टिक और इंडिया-ए के प्रदर्शन का इनाम

एमपी के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए के लिए दूसरे चार दिवसीय मैच में नाबाद 70 रन बनाए और 6 विकेट लेकर सिलेक्टरर्स का ध्यान भी खींचा।

डोमेस्टिक में शानदार परफॉरमेंस

33 साल के सारांश ने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 31.75 की औसत से 2,223 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 27.30 की औसत से 188 विकेट लिए हैं। वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सारांश के पास स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अपनी जगह मजबूत करने का बेहतरीन मौका होगा।

15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम

India Test Teamशुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

Related Articles

Back to top button