Chhattisgarh top news: रायपुर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग, मरीजों को ICU में शिफ्ट किया गया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: रायपुर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग, मरीजों को ICU में शिफ्ट किया गया

Chhattisgarh top news राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।

 

Read more Chhattisgarh news raipur: रायपुर में प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन; ₹4,999 की एंट्री, मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन का ऑफर…

 

मरीजों को दूसरे विभागों में किया गया शिफ्ट

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एहतियात के तौर पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को आनन-फानन में अस्पताल के अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

 

 

यह भी पढ़ेंPoK Election Violence: प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता, सेना की फायरिंग में 19 लोगों की मौत, इंटरनेट-बिजली ठप

 

 

दमकल और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां अस्पताल पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। मौदहापारा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल प्रशासन, दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

आग के कारणों की होगी जांच

Chhattisgarh top newsफिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button