Vivo S2: 7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo S2 ने 7 साल के बाद अपने S सीरीज के दूसरे फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। चीनी कंपनी का यह फोन Vivo S2 के नाम से पेश किया गया है। इस फोन में 32MP कैमरा और 7050mAh की बैटरी दी है। इस फोन को मिड बजट प्राइस रेंज में पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी इस सीरीज में एक और फोन भारत में जल्द लॉन्च करेगी। इसे लेकर पिछले दिनों लीक सामने आई है। Vivo S2 5G को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
कितनी है कीमत?
Vivo S2 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है। वीवो का यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze में आता है। इसे कंपनी ने भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
8GB RAM + 128GB – 39,999 रुपये
8GB RAM + 256GB – 44,999 रुपये
Vivo S2 5G Launched
Image Source : VIVO
वीवो एस2 भारत में लॉन्च
Advertisement
Vivo S2 5G के फीचर्स
वीवो का यह फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.83 इंच का बड़ा 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K है। साथ ही, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Vivo S2 फीचर्स
डिस्प्ले 6.83, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 Turbo
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 7050mAh, 80W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, OriginOS 6
Vivo S2 में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का बोकेह कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 दिया गया है। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा। इसमें 7050mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। इसमें कंपनी ने बाईपास चार्जिंग फीचर दिया है।



