छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

 Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या के पीछे निकली चौंकाने वाली बजह

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो दिन पहले हुए कांग्रेस नेता के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तुमाकला के उपसरपंच एवं कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई थी। वारदात में तीन नाबालिगों समेत चार आरोपी शामिल थे। पुलिस ने तीनों नाबालिगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की है, जबकि मुख्य आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।इतिहास

 

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी शोभराज अग्रवाल एवं सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि प्रकाश सिंह कश्यप अपने कुछ साथियों के साथ रास्ता भटक गए थे। रात अधिक होने के कारण उन्होंने रास्ते से गुजर रहे कुछ युवकों से रास्ता पूछा। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रास्ता बताने के बजाय उनके साथ लूट करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने प्रकाश सिंह कश्यप से उनके पास रखे पैसे मांगे। उन्होंने इसका विरोध किया और पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद प्रकाश सिंह कश्यप की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उनकी जेब में रखी रकम लूटकर मौके से फरार हो गए।

 

read more Health tips: सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस

 

 

100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले (

Chhattisgarh newsघटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए जांच तेज की। मृतक के साथियों द्वारा बताए गए हुलिए और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने इलाके के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या की इस वारदात में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें तीन नाबालिग और एक बालिग आरोपी है। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम एवं अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की है। वहीं बालिग आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button