Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; गांजा और नशीली दवा की सप्लाई करने वाले 7 तस्कर गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

 Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; गांजा और नशीली दवा की सप्लाई करने वाले 7 तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh news भिलाई में नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने खुर्सीपार और छावनी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 2 किलो 514 ग्राम गांजा, 500 अल्प्राजोलम नशीली टैबलेट और बिक्री से मिली नकदी बरामद की गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

read more BSNL: BSNL ने लॉन्च किया नया फ्रीडम ऑफर, 30 दिनों तक फ्री में देखें Sony Liv, JioHotstar और Zee5

 

खुर्सीपार में गांजा बेचते पकड़े गए आरोपी

पहली कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आईटीआई बॉयज हॉस्टल के पास दशहरा मंच के सामने कुछ लोग खुलेआम गांजा बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा और नकदी बरामद हुई।

 

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शेख शब्बीर उर्फ कल्लू (21), उदय देवार (22), विकास वर्मा उर्फ चेतन (23) और रोहित कंवर (19) बताए। चारों खुर्सीपार क्षेत्र के रहने वाले हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 514 ग्राम गांजा और बिक्री की 1200 रुपए नकद रकम बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.51 लाख रुपए है। इस मामले में खुर्सीपार थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास आने वाले लोगों को गांजा बेचते थे और इससे कमाई कर रहे थे।

पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

खुलेआम गांजा बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला। अपराधियों से नारे लगवाए इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि गांजा, नशीली दवाइयों और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

छावनी पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले भी पकड़ाए

दूसरी कार्रवाई छावनी थाना क्षेत्र में की गई। जीई रोड पर हीरो शोरूम के पीछे स्थित खंडहर पावर हाउस परिसर में कुछ लोग प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल थापा (29), प्रदीप साहू (34) और शहनवाज आलम उर्फ बिन्नी (26) के रूप में हुई। तीनों भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की टैबलेट और बिक्री की 550 रुपए नकद रकम जब्त की।

 

read more BSNL: BSNL ने लॉन्च किया नया फ्रीडम ऑफर, 30 दिनों तक फ्री में देखें Sony Liv, JioHotstar और Zee5

 

Chhattisgarh newsपुलिस के मुताबिक टैबलेट की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। कुल जब्त सामग्री की कीमत 2 लाख 550 रुपए आंकी गई है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी सुनसान और खंडहर जैसी जगहों पर ग्राहकों को बुलाकर नशीली दवाइयों की बिक्री करते थे।

Related Articles

Back to top button