Chhattisgarh samachar: क्या आपके मोबाइल पर बजा Emergency Alert! अगले 3 घंटे के लिए रायगढ़ समेत कई जिलो में भारी बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh samachar मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में आने वाले तीन घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सरकार की तरफ से आम लोगों को सतर्क रहने निर्देश सीधे मोबाइल फोन पर भेजे गए हैं।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब मजबूत अवदाब में बदल गया है। वहीं, समुद्र तल पर सक्रिय मॉनसून द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान, उरई, सीधी, रांची होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इन मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में व्यापक बारिश की स्थिति बनी हुई है
जानें किन जिलों में भारी बारिश की आशंका
मौसम सन्देश में बताया गया है कि राजधानी रायपुर समेत बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग जांजगीर-चाम्पा, जशपुर, कबीरधाम, केसीजी, कोरबा, रायगढ़, सक्ति, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ में आने वाले तीन घंटों के भीतर तेज बारिश होगी।
Chhattisgarh samacharइसके अलावा प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से मौसम संबंधी सभी अलर्ट पर नजर बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।



