Wrong No Rechage: मोबाइल रिचार्ज करते समय हो गई गलती? पैसे रिफंड कराने का ये है आसान तरीका

Wrong No Rechage आज के टाइम में ज्यादातर लोग अपने मोबाइल रिचार्ज खुद ऑनलाइन करते हैं. Google Pay, PhonePe, Paytm, UPI या नेट बैंकिंग की मदद से कुछ ही सेकंड में रिचार्ज हो जाता है. लेकिन कई बार जल्दबाजी में एक डिजिट गलत हो जाता है और रिचार्ज किसी दूसरे नंबर पर हो जाता है. ऐसे में अकस्र लोग सोचते हैं कि अब उनके पैसे वापस नहीं मिलेंगे, जबकि ऐसा नहीं है. अगर समय रहते सही कदम उठाए जाएं तो कई मामलों में रिफंड मिल सकता है.
सबसे पहले ये काम करें
अगर गलती से किसी दूसरे नंबर पर रिचार्ज हो गया है तो सबसे पहले उस ट्रांजेक्शन की रसीद या SMS संभालर रखें. इसमें ट्रांजैक्शन आईडी, रिचार्ज की रकम, तारीख, समय और जिस नंबर पर रिचार्ज हुआ है उसकी पूरी जानकारी होती है. ये जानकारी शिकायत के समय काम आती है.
तुरंत कस्टमर केयर से करें संपर्क
रिचार्ज गलत नंबर पर होते ही बिना देर किए अपनी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्ककरें. Airtel और Jio के गार्हक 198 या 199 पर कॉल करके शिकायत करें. जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी रिफंड की संभावना उतनी ही ज्यादा रहेगी. अगर सामने वाले व्यक्ति ने रिचार्ज का इस्तेमाल नहीं किया है तो प्रोसेस आसान हो सकती है.
Read more Cg News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से देवेंद्र दिनकर के राशन कार्ड की त्रुटि हुई दूर
ईमेल और ऐप के जरिए भी कर सकते हैं शिकायत
अगर कॉल करने के बाद भी समाधान न हो तो आप कंपनी के ऑफिशियल ईमेल पर शिकायत भेज सकते हैं. एयरटेल यूजर net@airtel.com और जियो यूजर care@jio.com पर मेल कर सकते हैं.
Tax Calendar: अगस्त में टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 अहम तारीखें
इसके अलावा Airtel Thanks App और MyJio App के हेल्प और सपोर्ट सेक्शन में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. अगर रिचार्ज उसी कंपनी के किसी दूसरे नंबर पर हुआ है तो कंपनी जरूरत पड़ने पर बैलेंस रिवर्स करके सही नंबर पर ट्रांसफर कर सकती है या रिफंड प्रोसेस कर सकती है.
UPI ऐप से किया है रिचार्ज तो क्या करें?
अगर आपने Google Pay, PhonePe, Paytm या Amazon Pay जैसे यूपीआई ऐप से रिचार्ज किया है तो उस ऐप के सपोर्ट सेक्शन में जाकर Wrong Recharge Issue की शिकायत करें. कई बार पेमेंट ऐप सीधे टेलीकॉम कंपनी से संपर्क करके रिवर्सल की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं.
कहीं से मदद न मिले तो यहां करें शिकायत
Wrong No Rechageअगर टेलीकॉम कंपनी और पेमेंट ऐप दोनों की तरफ से कोई हल न मिले तो आप दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज का सकते हैं. वहां अपनी समस्या और ट्रांजैक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी देने पर मामले की जांच की जा सकती है.



