Bihar Train Fire: पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; यात्रियों में मचा हड़कंप – RGH NEWS
देश

Bihar Train Fire: पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; यात्रियों में मचा हड़कंप

Bihar Train Fire बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे जुड़े एक कोच में आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के बाद आनन-फानन में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। वहीं आग लगने की वजह से ट्रेन का कोच पूरी तरह से जल गया है।

 

Read more Rashifal: आज सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का चमकाएगा भाग्य, पढ़े अपना दैनिक राशिफल

 

Bihar Train Fireघटना की जानकारी देते हुए असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने कहा, “हमें सूचना मिली कि रेलवे इंजन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हमने सहरसा फायर स्टेशन से एक फोम टेंडर और एक वॉटर टेंडर घटनास्थल पर भेजा और अभी स्थिति को संभालने का काम कर रहे हैं। आग अभी काबू में है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।” वहीं ट्रेन में सवार एक यात्री ने बताया, “सुबह 3:40 बजे ट्रेन में आग लग गई। इससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी यात्री पिछले दो घंटों से फंसे हुए हैं और उन्हें काफी असुविधा हो रही है।”

 

Related Articles

Back to top button