*✍️पंचायत चुनाव का ऐलान , तीन चरणों में होंगे मतदान, 30 दिसंबर से दाखिल किये जाएंगे नामांकन✍️*
( RGH NEWS ) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. प्रदेश में तीन चरणों में मतदान किया जाएगा. पहले चरण का मतदान 28 जनवरी, दूसरे चरण का 31 जनवरी और 3 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान किया जाएगा. मतदान के एक घंटे बाद ही मतगणना की जाएगी. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6:45 से 2:00 बजे तक मतदान किया जाएगा. वहीं शेष प्रदेश में सुबह 7:00 बजे से 3:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे
चुनाव के लिए नामांकन 30 दिसंबर से 6 जनवरी तक दाखिल किये जाएंगे. 7 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी की जाएगी. वहीं 9 जनवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है. 9 जनवरी को ही चुनाव चिन्हों का आबंटन किया जाएगा.
11664 सरपंच पदों के लिए पंचायतों में चुनाव होंगे. एक लाख साठ हजार 725 पंच पदों के लिए चुनाव होगा. 1 करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. लगभग 6 करोड़ मतपत्रों का प्रकाशन किया जाएगा. मतपत्रों का रंग पहले की ही तरह रहेगा. पंचायत का चुनाव जनवरी 2020 में होना है. गैर दलीय आधार पर पंचायत चुनाव होंगे.



