छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की काउंसलिंग निरस्त, नई तिथि अलग से होगी जारी

Cg News: कवर्धा, 24 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के परिपालन में पूर्व निर्धारित काउंसलिंग प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2026 को आयोजित काउंसलिंग की कार्यवाही को निरस्त किया जाता है। विभाग द्वारा बताया गया है कि काउंसलिंग की आगामी कार्यवाही के संबंध में संशोधित निर्देश एवं नई तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।


