छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Latest Cg News: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजन को मिली 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Latest Cg News: कवर्धा, 24 जुलाई 2026
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार आज ग्राम मड़मड़ा निवासी श्रीमती ज्योति साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा एवं श्री रामप्रसाद आंचला ने जिला कार्यालय में उन्हें सहायता राशि का चेक सौंपा।
उल्लेखनीय है कि ग्राम मड़मड़ा निवासी स्वर्गीय श्री रमेश साहू की रायपुर स्थित एक अस्पताल में हुई आगजनी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से मृतक के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु 1 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई।



