छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: जुए के अड्डे पर पुलिस ने बोला धावा, 8 जुआरी गिरफ्तार… 18 हजार रुपये नकदी के साथ मोबाइल फोन जब्त

Chhattisgarh current news वाहन स्टैंड की आड़ में सजे जुए के फड़ में पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। पूरा मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

 

मामला बुधवारी बाईपास मार्ग स्थित वाहन स्टैंड के पास का है। मानिकपुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन स्टैंड की आड़ में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौ   रान पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

 

 

Read more Chhattisgarh news: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल, लागू होंगे नए टैरिफ

 

 

वाहन स्टैंड के पास मिले शराब की बोतलें और डिस्पोजल

Chhattisgarh current newsघटना स्थल के आसपास शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजल भी पड़े मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि वाहन स्टैंड के पास जुआ खेलने के साथ ही शराबखोरी भी की जाती थी। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई की है। मौके से 8 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button