देश

CJP Protest: कल देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन का ऐलान

CJP Protest कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। पुलिस बर्बरता के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर के मुताबिक, शुक्रवार (24 जुलाई) को देश के हर जिले में प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की गई है।

 

Read more Chhattisgarh top news: दुर्ग में 22 दिनों से अतिथि शिक्षकों का आंदोलन; कई आंदोलनकारी हिरासत में, धरनास्थल पर जवान तैनात

 

Every District. One Day. One Demand का नारा

पार्टी ने अपने आह्वान में कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य देशभर में पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाना है। पोस्टर में ‘Every District. One Day. One Demand’ का नारा देते हुए छात्र संगठनों और अन्य संगठनों से मिलकर प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की गई है।

 

सीजेपी ने लोगों ने से की ये अपील

सीजेपी पोस्टर के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान आयोजकों को संबंधित प्रशासन से आवश्यक अनुमति और लॉजिस्टिक्स के लिए समन्वय करने को कहा गया है। इसके अलावा, प्रदर्शन स्थल पर छात्रों की मांगों को पढ़कर सुनाने और पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के प्रति एकजुटता जताने की अपील की गई है।

 

 

CJP Protestकॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन से जुड़े विस्तृत SOP, अन्य जरूरी सामग्री और ज्ञापन का प्रारूप उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर जारी इस अपील के बाद शुक्रवार को देश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन आयोजित किए जाने की संभावना है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button