CG Anganwadi Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

CG Anganwadi Bharti 2026 अगर आप भी आंगनबाड़ी में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, महिला और बाल विकास सुकमा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती (Sukma Anganwadi Bharti 2026) निकली है। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से इच्छुक उम्मीदवार महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर आवेदन (Anganwadi Online Form 2026) कर सकते हैं।
read more CG weather Today: छत्तीसगढ़ में IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
CG Anganwadi Bharti 2026 एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है। इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम पेन्टाचिमली के तुमलपाड, उरसांगल 2, गोंदपल्ली के मण्डीमरका 02 व 03, कोण्डासांवली 01, वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम ताडमेटला 02, पेन्टाचिमली के मिचीगुडा व टेकलगुडा, तारलागुडा के कलाईगुडा केंद्रों में रिक्त हैं।
CG Anganwadi Bharti 2026इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 से ऑनलाइन माध्यम से https://aww.e-bharti.in/ पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।



