*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर रोकने के लिए बढ़ेगी सख्ती,दो से अधिक कोरोना केस मिलने पर पूरा इलाका माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित होगा,कलेक्टर ने जारी किया आदेश…* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर रोकने के लिए बढ़ेगी सख्ती,दो से अधिक कोरोना केस मिलने पर पूरा इलाका माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित होगा,कलेक्टर ने जारी किया आदेश…*

रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़त दिखने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की वापसी हो गई है। अब जिस क्षेत्र में दो से अधिक मरीज मिले, तो उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने सोमवार शाम इसके आदेश जारी किए।

जिला प्रशासन ने बताया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पर सख्ती बरतने के लिए कहा है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के क्षेत्र में दो से अधिक एक्टिव कोविड-19 मरीज पाए जाने पर उसे माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अपर कलेक्टर एनआर साहू को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इलाकों को चिह्नित कर रहा प्रशासन
स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम से समन्वय कर प्रशासन ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर रहा है, जहां माइक्राे कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत है। कोरोना की दूसरी लहर के विकराल होने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था खत्म हो गई थी। कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद प्रशासन संबंधित क्षेत्र को पूरी तरह सील कर देता है। मेडिकल इमरजेंसी के अलावा वहां से बाहर आना और भीतर जाना प्रतिबंधित होता है। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति घर पहुंच सेवा के जरिए सावधानी से संचालित की जाती है। प्रशासन बीमार के संपर्क में आए लोगों की जांच करने की व्यवस्था करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button