Sikkim Tunnel Collapse: टनल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत, अब भी कई लोग दबे होने की आशंका – RGH NEWS
देश

Sikkim Tunnel Collapse: टनल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत, अब भी कई लोग दबे होने की आशंका

Sikkim Tunnel Collapse सिक्किम में हुए टनल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अन्य को बचाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। गौरतलब है कि सिक्किम के नामची जिले में बन रही एक सुरंग में संदिग्ध मीथेन गैस का धमाका हुआ था, जिससे सुरंग ढह गई थी।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। बता दें कि इस हादसे के बाद सीएम प्रेम सिंह तमांग ने मारे गए हर मजदूर के परिवार को 4 लाख रुपये और हर घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सुरंग के ढहने का कारण बनने वाले मीथेन गैस विस्फोट की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी।

 

पीएम मोदी ने की थी सीएम से बात

इस हादसे के बाद पीएम मोदी ने सीएम से बात की थी और हालात का जायजा लेते हुए ये भरोसा दिलाया था कि केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद मिलेगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

 

Read more Rashifal: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, जाने बाकि राशियों का राशिफल!

कब की है ये घटना?

ये घटना 20 जुलाई 2026 (सोमवार) की है, जिसको लेकर अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एनएचपीसी के एक बयान के अनुसार, चट्टानों के अंदर फंसी/दबी हुई संदिग्ध मीथेन गैस के अचानक विस्फोट के कारण यह धमाका हुआ, जिससे घना धुआं और जहरीली गैसें पैदा हुईं।

 

पुलिस अधीक्षक ने की मौतों की पुष्टि

नामची की पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम डी भूटिया ने बताया, “सुरंग के अंदर फंसे 25 लोगों में से 20 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे बचाव और तलाशी अभियान के दौरान 12 शव बरामद किए गए हैं। अब तक सात शवों की पहचान हो चुकी है और बाकी शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं।”

 

Sikkim Tunnel Collapseबता दें कि सिक्किम विधानसभा ने टनल ढहने से मारे गए मज़दूरों के शोक में दो मिनट का मौन भी रखा था। मार्च 2025 में तेलंगाना में भी एक टनल हादसा हुआ था, जिसमें मजदूर दबे थे और घंटों खुदाई चली थी। (इनपुट: PTI)

Related Articles

Back to top button