Toxic Song: 'टॉक्सिक' का नया गाना Madhosh हुआ रिलीज, तारा सुतारिया संग यश की बोल्ड केमिस्ट्री ने बटोरी सुर्खियां – RGH NEWS
मनोरंजन

Toxic Song: ‘टॉक्सिक’ का नया गाना Madhosh हुआ रिलीज, तारा सुतारिया संग यश की बोल्ड केमिस्ट्री ने बटोरी सुर्खियां

Toxic Song सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर लंबे समय से लगातार जारी है। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट लगातार देखने को मिल रही है। इसी बीच अब फिल्म का नया गाना मदहोश रिलीज कर दिया गया है।

 

टॉक्सिक में यश के साथ एक नहीं बल्कि चार खूबसूरत एक्ट्रेस को देखा जाने वाला है। कियारा आडवाणी के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। वहीं अब फिल्म के नए गाने में तारा सुतारिया के साथ एक्टर का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि रोमांस बाथ टब में चल रहा है।

 

ये भी पढ़ें

अस्पताल, ICU और सर्जरी… अमिताभ बच्चन की ब्लॉग पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

अस्पताल, ICU और सर्जरी… अमिताभ बच्चन की ब्लॉग पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

एक साथ 6 भाषाओं में लौटेगा बिग बॉस, सलमान खान से सौरव गांगुली तक संभालेंगे शो की कमान

एक साथ 6 भाषाओं में लौटेगा बिग बॉस, सलमान खान से सौरव गांगुली तक संभालेंगे शो की कमान

‘आर्टिकल 370’ से यामी गौतम ने जीता नेशनल अवॉर्ड, इमोशनल पोस्ट में बोलीं- ‘कभी हार नहीं मानी’

‘आर्टिकल 370’ से यामी गौतम ने जीता नेशनल अवॉर्ड, इमोशनल पोस्ट में बोलीं- ‘कभी हार नहीं मानी’

KBC 18 की वापसी: अमिताभ बच्चन फिर करेंगे होस्ट, जानें क्या बदलेंगे खेल के नियम और कब होगा प्रसारण

KBC 18 की वापसी: अमिताभ बच्चन फिर करेंगे होस्ट, जानें क्या बदलेंगे खेल के नियम और कब होगा प्रसारण

टॉक्सिक का नया गाना रिलीज

टॉक्सिक की रिलीज डेट का जब से ऐलान किया गया है। उसके बाद फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है। कभी पोस्टर तो कभी टीजर देखने को मिल रहे हैं। फिल्म का पहला गाना तबाही भी आ चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आया। अब दूसरा गाना मदहोश धूम मचा रहा है।

 

 

 

कैसा है ‘मदहोश’

फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल से मदहोश सॉन्ग रिलीज किए जाने की जानकारी दी गई है। यह गाना हिंदी के साथ तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है। इस गाने का हिंदी वर्जन सिद्धार्थ बसरूर ने गाया है। तनिष्क बागची, अर्सलान निजामी और फहीम अब्दुल्ला का संगीत है। गाने के लिरिक्स अर्सलान और सैयद मुराद गिलानी ने लिखे हैं। यह सर तारा की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

 

 

कब आएगी टॉक्सिक

मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही टॉक्सिक की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इसे 28 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। KGF chapter 2 की शानदार सफलता के 4 साल बाद यश टॉक्सिक के जरिए वापसी कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button