थाने के पीछे मर्डर,थाने से थोड़ी दूरी पर युवक को चाकू से गोदा, गंभीर हालत में युवक थाने पहुंचा…हुई मौत… – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

थाने के पीछे मर्डर,थाने से थोड़ी दूरी पर युवक को चाकू से गोदा, गंभीर हालत में युवक थाने पहुंचा…हुई मौत…

रायपुर शहर के गोलबाजार थाने के ठीक पीछे सोमवार रात बाजार में दुकानदारों के सामने ही एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के गले पर हमलावर ने चाकू मारा तो वह घायल हालत में दौड़ता हुआ थाने पहुंच गया। अंदर घुसते ही उसने कहा कि वह मुझे मार देगा। पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक का नाम भोला तांडी है। वह मारवाड़ी श्मशान घाट के आसपास का रहने वाला था। घटना बाजार में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।

जानकारी में मुताबिक घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। देर रात भोला तांडी नशे के लिए थिनर खरीदने गोलाबाजार के एक बुक स्टोर पर गया था। यहां पर थिनर खरीदते समय भोला का वहां खड़े अन्य लड़को से विवाद हो गए। विवाद के दौरान सभी वहां से थाने के पीछे एक सुनसान जगह में आये और यहां पर विवाद करने लगे। इतने में आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से भोला पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद खून निकलता देख आरोपियों ने भोला को गंभीर हालात में मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गए।
इधर लहूलुहान हालात में भोला थाने पहुंचा और खुद के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल हत्या के आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button