Bilaspur news: बिलासपुर में किन्नर की संदिग्ध हत्या से सनसनी, खेत में मिला शब, साथियों पर उठा सवाल

Bilaspur news बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है। पिकनिक और पार्टी के दौरान हुए आपसी विवाद के बाद किन्नर तन्नू खान की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।
पिकनिक के दौरान हुआ था विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तन्नू खान अपने साथियों के साथ जॉकी गांव पिकनिक मनाने गई थी। इसी दौरान रिया नामक किन्नर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते सड़क तक जा पहुंचा, जहां कथित तौर पर तन्नू की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए
read more Yeh Awarapan Song Out: ‘आवारापन 2’ का रोमांटिक ट्रैक हुआ रिलीज, अरिजित सिंह ने मचाया धमाल
नाक से खून, गले पर मिले निशान
सूचना पर पहुंची सकरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिम्स अस्पताल (CIMS) भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, मृतका के नाक से खून निकल रहा था और गले पर दबाव के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।
किन्नर समुदाय में भारी आक्रोश
Bilaspur newsघटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग सिम्स अस्पताल पहुंचे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गहरा आक्रोश जताया। पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है



