*✍️अशासकीय स्कूलों में भी मिलेंगी फ्री में किताबें… शिक्षा विभाग ने तैयार की कार्ययोजना… कल से बटेंगी किताबें, अगर आपको नहीं मिल रहे हैं किताबें तो इस नंबर पर कॉल करें...!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️अशासकीय स्कूलों में भी मिलेंगी फ्री में किताबें… शिक्षा विभाग ने तैयार की कार्ययोजना… कल से बटेंगी किताबें, अगर आपको नहीं मिल रहे हैं किताबें तो इस नंबर पर कॉल करें…!!!*

रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों की मांग पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा सीधे डिपो से पुस्तकें वितरित करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए अशासकीय विद्यालयों को कक्षा पहली से दसवीं तक हिन्दी और अंग्रेजी माध्यमों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के छह स्थायी पुस्तक भण्डार- रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर से किया जाएगा। पाठ्य पुस्तकों का वितरण रविवार और अन्य शासकीय अवकाश के दिनों में भी होगा। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो से जिले के विकासखण्डों में स्कूलों को पुस्तक वितरण करने का कार्य 21 जुलाई से प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button