Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला का अपहरण कर तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया। पीड़िता बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। मामले में महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पर्यावरण पार्क के पास बेसुध मिली महिला
मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला बालोद से दल्ली राजहरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली थी। उसे डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
Read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खौफनाक मर्डर: दिनदहाड़े शिक्षक की गला रेत कर हत्या
Chhattisgarh top newsएडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि महिला कांकेर जिले की रहने वाली है। महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी



