EPFO: EPFO में पोर्टल नहीं, अब उमंग एप से एक्टिवेट होगा UAN: यहां जानें एक्टिव करने का पूरा प्रोसेस – RGH NEWS
बिजनेस

EPFO: EPFO में पोर्टल नहीं, अब उमंग एप से एक्टिवेट होगा UAN: यहां जानें एक्टिव करने का पूरा प्रोसेस

EPFO इंट्रोकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने यूनिफाइड पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ को डाटाबेस कंसोलिडेशन और साफ्टवेयर अपग्रेड के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। नए पोर्टल में कई प्रमुख बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर ईपीएफओ के सदस्यों पर पड़ेगा।

 

इस बार जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है, वह यह है कि अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) इस पोर्टल से न तो एक्टिवेट हो सकेगा और न ही नया यूएएन जेनरेट हो सकेगा।

 

अब ऐसे एक्टिवेट होगा

यूएएनईपीएफओ की वेबसाइट के अनुसार, अब यूएएन को केवल उमंग एप के जरिये एक्टिवेट (सक्रिय) किया जा सकेगा। इसके अलावा, नया यूएएन नंबर भी उमंग एप के जरिये जेनरेट हो सकेगा। आइए जानते हैं यूएएन को एक्टिवेट करने की प्रक्रिया

 

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें।

अब उमंग एप में ईपीएफओ सर्विसेज सेक्शन खोलें।

यह यूएएन सर्विसेज थ्रू फेस आथेंटिकेशन के तहत यूएएन एक्टिवेशव विकल्प पर क्लिक करें।

यहां क्लिक करने के बाद आधार आधारित फेस आथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

अब स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रक्रिया पूरी करें। आपका यूएएन एक्टिवेट हो जाएगा।

 

read more Raigarh News : धरमजयगढ़ पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड डबल मर्डर, भूमि विवाद में दंपति की टांगी से हत्या कर शवों को जलाया

 

 

पोर्टल का नया इंटरफेस भी बनाया

EPFOईपीएफओ ने पोर्टल को अपग्रेड करने के साथ इसका इंटरफेस भी नया बनाया है। संगठन का कहना है कि इसका उद्देश्य आनलाइन सेवाओं को पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है। नए इंटरफेस में कई सुविधा को होम पेज पर ही लाया गया है, ताकि सदस्य सीधे इन सेवाओं का लाभ ले सकें। सभी सदस्यों और नियोक्ताओं के लिए सेवाओं के चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button