Digital Payment Users: 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्‍शन लग सकता है टैक्स, जानिए आम जनता पर क्या होगा इसका असर? – RGH NEWS
बिजनेस

Digital Payment Users: 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्‍शन लग सकता है टैक्स, जानिए आम जनता पर क्या होगा इसका असर?

Digital Payment Users डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव सामने आ सकता है। सरकार ₹2000 से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर बड़े व्यापारियों (Large Merchants) की फीस वसूलने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। फिलहाल UPI पेमेंट पूरी तरह फ्री है, लेकिन तेजी से बढ़ते ट्रांजैक्शन्स (Digital Transactions) और बढ़ती लागत को देखते हुए इस सिस्टम में बदलाव की तैयारी की जा रही है।

 

 

किन पर लागू होगा ये चार्ज?

जानकारी के मुताबिक, यह शुल्क (Charges) सीधे ग्राहकों पर नहीं बल्कि बड़े व्यापारियों पर लगाया जा सकता है। यानी आम यूजर्स के लिए UPI पेमेंट पहले की तरह फ्री ही रहने की संभावना है। दरअसल, सरकार और पेमेंट इंडस्ट्री लंबे समय से इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि UPI को टिकाऊ बनाने के लिए कुछ रेवेन्यू मॉडल (Revenue Model) जरूरी है।

 

क्या है सरकार का प्लान?

बताया जा रहा है कि प्रस्ताव के तहत ₹2000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन (UPI Transactions) पर एक छोटा सा मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) 0.5% लगाया जा सकता है। इससे पेमेंट कंपनियों (Payment Companies) और बैंकों (Banks) को मिलने वाली लागत की भरपाई हो सकेगी। पहले भी इंडस्ट्री बॉडीज बड़े व्यापारियों पर 0.3% तक MDR लगाने की मांग कर चुकी हैं।

 

read more Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

 

 

किस पर नहीं होगा लागू?

Digital Payment Usersहालांकि छोटे दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को इस दायरे से बाहर रखा जा सकता है, ताकि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलता रहे। सरकार पहले ही UPI को बढ़ाने के लिए सब्सिडी देती रही है, लेकिन बढ़ते ट्रांजैक्शन वॉल्यूम के कारण यह मॉडल लंबे समय तक टिकाऊ नहीं माना जा रहा।

 

Related Articles

Back to top button