छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh samachar । उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब प्रदेश में दिखने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है।

 

विभाग के अनुसार कम दबाव का यह सिस्टम अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा, जिससे पूरे प्रदेश में मानसून और सक्रिय होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। रायपुर में गुरुवार को 25.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शुक्रवार को भी आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

 

यह भी पढ़ेंRohit Sharma: लॉर्ड्स वनडे हो सकता है Rohit Sharma का आखिरी इंटरनेशनल मैच, माता-पिता लंदन पहुंचते ही अटकलें हुईं तेज

 

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा

बारिश पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश शंकरगढ़ और कुसमी में 90-90 मिमी,चंदो में 80 मिमी और कोरिया जिले के पटना में 60 मिमी दर्ज की गई। बलरामपुर, अंबिकापुर और मरवाही समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई।

 

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma: लॉर्ड्स वनडे हो सकता है Rohit Sharma का आखिरी इंटरनेशनल मैच, माता-पिता लंदन पहुंचते ही अटकलें हुईं तेज

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश सामान्य से 31 प्रतिशत कम है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में होने वाली भारी बारिश से इस कमी के दूर होने की पूरी उम्मीद है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button